#बस्ती_न्यूज
बस्ती में यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 96.50% अंक प्राप्त कर साक्षी चौधरी ने मंडल में अपनी जगह बनाई है। शुक्रवार को नगर पंचायत रुधौली स्थित दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और चेयरमैन धीरसेन निषाद ने साक्षी चौधरी का सम्मान किया। इस अवसर पर साक्षी को फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विधायक और चेयरमैन ने उनकी उपलब्धि की सराहना की। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि उनके क्षेत्र के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होंगे और समाज को एक सकारात्मक संदेश देंगे। विधायक ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। चेयरमैन धीरसेन निषाद ने कहा कि नगर पंचायत के विद्यालय में बेहतर शिक्षा का अलख जगाकर साक्षी ने रुधौली का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साक्षी भविष्य में रुधौली का नाम देश और प्रदेश स्तर पर भी चमकाएगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दीनानाथ चौधरी, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण पाण्डेय, जितेंद्र कौल, लाल चंद्र राव और शिवम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
साक्षी चौधरी ने यूपी बोर्ड में 96.50% अंक प्राप्त किए:बस्ती में विधायक और चेयरमैन ने मेधावी छात्रा को सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












