#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत बीआरसी पर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रि-वर्षीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इस चुनाव में संजीव कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 225 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र सिंह को 138 मत मिले। संजीव कुमार सिंह ने 87 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अधिवेशन में बस्ती जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा और कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी के रूप में रवीश मिश्रा, विवेक कांत पांडेय और विजय राव ने अपनी भूमिका निभाई। इसी दौरान, शिक्षकों की विक्रमजोत ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद पर अमित पांडेय को सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ की विक्रमजोत ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी समिति में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष मोहम्मद वकीलुउद्दीन, मोहनलाल, महेश कुमार और कृष्ण चंद्र गौतम शामिल हैं। सरोज को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सत्य प्रकाश कनौजिया मंत्री, जयशंकर पांडेय संयुक्त मंत्री, एकता सिंह, अनुपम और हरीश कुमार संगठन मंत्री चुने गए। जूही श्रीवास्तव महिला संगठन मंत्री, जूही आनंद और राजेंद्र प्रसाद प्रचार मंत्री तथा प्रियंका सिंह महिला प्रचार मंत्री बनीं। कोषाध्यक्ष का पद विजय सेन को सौंपा गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
संजीव कुमार सिंह बने विक्रमजोत ब्लॉक अध्यक्ष:प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में 225 मत पाकर दर्ज की जीत
RELATED ARTICLES












