Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी:दो बाइक सवारों की...

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी:दो बाइक सवारों की मौत, सीतापुर के रहने वाले थे दोनों


बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सीतापुर निवासी दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खरपत्तू पुरवा निवासी नारायण (50 वर्ष) और मंगरू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वे शुक्रवार को निजी कार्य से अपनी बाइक (UP 34 BA) से बहराइच आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो (UP 32 NT 6789) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र रामपुरवा भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments