महराजगंज के लालपुर कल्याणपुर निवासी शिवम वर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 720 में से 616 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजेंद्र प्रसाद वर्मा के पुत्र शिवम ने 99.7022344 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय रैंक 5784 प्राप्त की है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में उनकी रैंक 2397वीं है। उन्होंने जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी तीनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिवम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अपने माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस सफलता से पूरे लक्ष्मीपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने शिवम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शिवम ने नीट परीक्षा में 616 अंक हासिल किए:महराजगंज में लालपुर कल्याणपुर के छात्र ने अखिल भारतीय रैंक 5784 प्राप्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












