Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती साइबर सेल ने ठगी के 37 हजार वापस कराए:हरदत्तनगर गिरण्ट में...

श्रावस्ती साइबर सेल ने ठगी के 37 हजार वापस कराए:हरदत्तनगर गिरण्ट में यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के खाते में लौटे पैसे


श्रावस्ती पुलिस की साइबर सेल ने यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को राहत प्रदान की है। हरदत्तनगर गिरण्ट थाना की साइबर टीम ने पीड़ित के बैंक खाते से ठगे गए ₹37,000 वापस करा दिए हैं। यह कार्यवाही रामस्वरूप यादव पुत्र खुर्बत राम यादव की शिकायत पर की गई। रामस्वरूप यादव, निवासी देवरा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती, ने 10 दिसंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर ठगों ने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल ₹45,000 की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना हरदत्तनगर गिरण्ट श्री महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर टीम ने सराहनीय प्रयास किए। इस टीम में उपनिरीक्षक छैल बिहारी (प्रभारी साइबर सेल) और कांस्टेबल रविंद्र यादव भी शामिल थे। टीम की तत्परता से ठगी गई कुल ₹45,000 की राशि में से ₹37,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments