Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया:गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई...

श्रावस्ती डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया:गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराकर वेयरहाउस सील कराया


श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बुधवार को निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत किया गया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी और रखरखाव व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, डीवीआर के लगातार संचालन और रिकॉर्डिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के अंदर गंदगी पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नाराजगी व्यक्त की और अपने सामने ही पूरे कक्ष की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं सफाई कार्य पूरा होने के बाद वेयरहाउस को विधिवत पुनः सील किया गया। इसके अतिरिक्त, पूरे परिसर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया, ताकि स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की नियमित सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा से जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, कांग्रेस के यशोदानन्दन शर्मा और बसपा से शिव प्रसाद गौतम शामिल थे। निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments