Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया:छितही में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे...

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया:छितही में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे जयकारे


खेसरहा ब्लॉक के ग्राम छितही में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह आयोजन बिशम्भर मिश्र के निवास पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन हुआ। जन्मोत्सव की झांकी निकलने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कथावाचक पंडित हनुमान मिश्रा ने ‘स्वागतम् कृष्णा, सुस्वागतम् कृष्णा’ भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रोता भक्तिभाव में झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही पूरा कथा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण सहित कई आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। कथा के दौरान पंडित हनुमान मिश्रा ने गज ग्राह युद्ध, हिरण्यकश्यप वध, नारद मोह और समुद्र मंथन सहित भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया और धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंडित मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार, दुराचार और पापाचार बढ़ता है, तब प्रभु धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रभु के चरणों में रहने का संदेश देते हुए कहा कि जो सच्चे मन से प्रभु को याद करता है, प्रभु उसका उद्धार करते हैं। इस अवसर पर लवकुश मिश्र, पंचम मिश्र, सतीश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, बब्लू मिश्र, अर्जुन मिश्र, लालजी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments