HomeHealth & Fitnessसपा सांसद ने हटाई सपा मुखिया अखिलेश के विरुद्ध लगी होर्डिंग्स

सपा सांसद ने हटाई सपा मुखिया अखिलेश के विरुद्ध लगी होर्डिंग्स

सीतापुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव को ले कर शहर की बाहरी सीमा पर लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग्स के विरुद्ध सपा नेताओं में गहरा रोष देखने को मिला।

जानकारी पा कर धौरहरा के सपा सांसद आनन्द भदौरिया ने स्वयं ऊंचाई पर चढ़ कर अपने हाथ से इन आपत्तिजनक होर्डिंग्स को फाड़ा। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह समेत अन्य तमाम सपा नेता इस दौरान मौजूद थे। इन होर्डिंग्स पर सपा व सपा मुखिया के प्रति विभिन्न आपत्तिजनक बातें छपी थीं।  यह होर्डिंग्स हटाने के बाद धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की और इस घटना को कारित करने वालों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के लिए उन्हें लिखित शिकायती पत्र भी दिया।

एसपी को दिए गए पत्र में इस कृत्य को समाजवादी पार्टी की छबि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामहेत भारती व सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल यादव भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments