Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोदी सरकार के 12 साल पूरे पर कार्यक्रम:नवाबगंज में अलग-अलग विभागों के...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे पर कार्यक्रम:नवाबगंज में अलग-अलग विभागों के स्टाल लगाए गए


आज विकास खंड नवाबगंज के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले 12 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में एस.पी. सिंह ने बताया कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्षों में देश भर में करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाली कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। दुर्गेश वर्मा ने भी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने सम्मान दिया है, अतः हमें भी सरकार का साथ देकर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत नवाबगंज, सुरेंद्र शुक्ला, छेदा खान, राजेश सिंह, रामनिवास वर्मा, रमाकांत तिवारी सहित सभी विभागों के प्रमुख, पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments