बहराइच के साहबा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आया है। यहां के पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता शम्भू दयाल की सक्रियता और लगातार निगरानी के कारण बिजली आपूर्ति काफी हद तक सुचारु बनी हुई है। अवर अभियंता शम्भू दयाल विद्युत संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। फ्यूज कटने, लाइन फॉल्ट या ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं की निगरानी भी वे व्यक्तिगत रूप से करते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त, शम्भू दयाल क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। वे सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली बिजली बिल में छूट या अन्य योजनाओं की जानकारी सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। स्थानीय निवासी मुन्ना संतोष योगेश आदि ने कहा है, शम्भू दयाल की सक्रियता से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। उनकी कार्यशैली ने उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ाया है और शिकायतों का निपटारा भी तेजी से हो रहा है। कुल मिलाकर, साहबा पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था अब चुस्त-दुरुस्त दिख रही है, जिसका श्रेय अवर अभियंता शम्भू दयाल की जिम्मेदारी और सतर्कता को दिया जा रहा है।
बहराइच में साहबा पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था सुधरी:अवर अभियंता की सक्रिय निगरानी से मिली सफलता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












