श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में थाना हरदत्त नगर गिरण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात का अनावरण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना का सफल अनावरण कर प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्त 1.गुलाम रसूल पुत्र बाऊर निवासी तुलसीपुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती उम्र करीब, 2. इसहाक उर्फ इसाक पुत्र सत्तार अली निवासी अचरौरा शाहपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के कब्जे से *एक मोबाइल फोन, चार अंगूठी सफेद धातु, दो बिछुआ सफेद धातु, 1000 रुपये (एक हजार रुपये मात्र) भारतीय मुद्रा बरामदगी कर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर अभियुक्ततो को दाखिल कर माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनाँक 01.06.2026 को *वादिनी पत्नी अशोक कुमार नि0 – फुलवरिया शाहपुर थाना- हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद- श्रावस्ती द्वारा मु0अ0सं0 81/2026 धारा 305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री आलोक कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही थी दिनांक 08/09.06.2026 को उ0नि0 श्री आलोक कुमार द्वारा मय टीम के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को जेवर नगदी के साथ पकरिया चौराहा भेसरी नहर के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर दाखिल कर माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1.गुलाम रसूल पुत्र बाऊर निवासी तुलसीपुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2.इसहाक उर्फ इसाक पुत्र सत्तार अली निवासी अचरौरा शाहपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
बरामद माल का विवरण
एक मोबाइल फोन, चार अंगूठी सफेद धातु, दो बिछुआ सफेद धातु, 1000 रुपये (एक हजार रुपये मात्र) भारतीय मुद्रा बरामदगी
अपराधिक इतिहास अभि0-
1.अभि0 गुलाम रसूल पुत्र बाऊर निवासी तुलसीपुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
1.मु0अ0सं0 213/2022 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
2.मु0अ0सं0 81/2026 धारा 305(A), 317(2) बीएनएस थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, श्रावस्ती 2. इसहाक उर्फ इसाक पुत्र सत्तार अली निवासी अचरौरा शाहपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
1.मु0अ0सं0 189/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, श्रावस्ती
2.मु0अ0सं0 183/2019 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सोनवा, श्रावस्ती
3.मु0अ0सं0 179/2019 धारा 376, 504 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना सोनवा, श्रावस्ती
4.मु0अ0सं0 62/2019 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सोनवा, श्रावस्ती
5.मु0अ0सं0 1338/16 धारा 379, 454, 511 भादवि थाना सोनवा, श्रावस्ती
6.मु0अ0सं0 48/2026 धारा 305(A), 317(2), 331(1) बीएनएस थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, श्रावस्ती
7.मु0अ0सं0 81/2026 धारा 305(A), 317(2) बीएनएस थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, श्रावस्ती
गिरफ्तारी टीम/बरामदगी टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 श्री आलोक कुमार थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
3.का0 विनोद भारती थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती
4.का0 सचिन यादव थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती
5.का0 राना सिंह यादव थाना हरदत्त नगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती












