Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सहसरांव गांव में गन्ने की फसल जलकर राख:शनिवार दोपहर खेत में लगी...

सहसरांव गांव में गन्ने की फसल जलकर राख:शनिवार दोपहर खेत में लगी आग से लाखों का नुकसान

#बस्ती_न्यूज

हरैया थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में गन्ने की पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खेत से तेज लपटें उठती देख मौके की ओर दौड़ लगाई। पता चला कि गांव के पश्चिम निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोका जा सका। पीड़ित किसान जगदंबा प्रसाद तिवारी के अनुसार, खेत में बोआई के लिए तैयार गन्ना बीज खड़ा था, जो आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस अग्निकांड से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments