Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गाड़ी रोककर युवक पर चाकू से हमला:सिद्धार्थनगर में चार के खिलाफ मुकदमा...

गाड़ी रोककर युवक पर चाकू से हमला:सिद्धार्थनगर में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी देकर फरार


भवानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक पर गाड़ी रोककर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बलरामपुर जिले के गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरहा निवासी लालमन मौर्य के साथ हुई। लालमन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे। धनखरपुर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पीड़ित लालमन मौर्य का आरोप है कि धनखरपुर निवासी प्रेम यादव, राजकुमार यादव, अजय यादव पुत्र मिश्रीलाल और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोकते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान प्रेम यादव ने चाकू निकालकर लालमन मौर्य पर हमला कर दिया। चाकू के वार उनकी पीठ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल लालमन मौर्य ने भवानीगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments