Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पढ़ाई से नाराज किशोरी 24 घंटे में बरामद:परतावल से गोरखपुर जा रही...

पढ़ाई से नाराज किशोरी 24 घंटे में बरामद:परतावल से गोरखपुर जा रही थी, परिजनों को सौंपा


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी पढ़ाई से नाराज होकर घर से लापता हो गई थी। श्यामदेउरवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। यह घटना 4 जून की है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। परिजनों से क्षुब्ध होकर किशोरी घर से चली गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में किशोरी परतावल से बस में सवार होकर गोरखपुर की ओर जाती दिखाई दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। बरामदगी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील भी की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments