Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोटिया पांडे में स्वच्छता अभियान की स्थिति खराब:नालियां जाम, कचरे का अंबार;...

कोटिया पांडे में स्वच्छता अभियान की स्थिति खराब:नालियां जाम, कचरे का अंबार; ग्रामीण गंदगी से परेशान


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटिया पांडे में स्वच्छता अभियान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। गांव में बनी नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हैं, जिनमें कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस गंदगी के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जाम नालियों से कीड़े-मकोड़े निकलकर घरों में घुस आते हैं, जिससे उन्हें रोजाना सफाई करनी पड़ती है। लालमन पाठक, साधु मौर्य, सरवन और श्रीराम मौर्य जैसे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी नियुक्त होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस संबंध में सफाई कर्मी श्रीनिवास ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन गांव की सफाई कर रहे हैं, लेकिन गांव बड़ा होने के कारण एक साथ पूरे क्षेत्र की सफाई करना संभव नहीं है। श्रीनिवास ने यह भी बताया कि इस समय खेतों से भूसा आदि लाए जाने के कारण कचरे की मात्रा बढ़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक रूटिंग बनाकर जल्द ही पूरे गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए और कोटिया पांडे गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुधारा जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments