बहराइच जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। यह घटना बहराइच के नगर पंचायत रुपईडीहा के , वार्ड नंबर 2, खुसली पुरवा की है। जहां पीड़िता की मां मनोरानी पत्नी राम नरेश ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को तिल्ली उर्फ वारिस अली पुत्र अब्बास अली निवासी रुपईडीहा गांव ने शादी का झांसा देकर कहीं बहला-फुसलाकर भगा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तिल्ली उर्फ वारिस अली को बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान, कांस्टेबल विकास प्रजापति और महिला आरक्षी निहारिका मौर्या शामिल थीं।
नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक 24 घंटे में पकड़ा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












