श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड अंतर्गत कंजड़वा गांव में बच्चा राम के खेत से ननकू राव के खेत तक जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खेती-किसानी के लिए एक प्रमुख रास्ता है। सड़क की खराब हालत के कारण खेतों तक पहुंचने और उपज लाने में किसानों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। जर्जर सड़क के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अक्सर हल्की-फुल्की चोटें लग जाती हैं। धान की नर्सरी की बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए के समय किसानों को विशेष कठिनाई होती है, जिसके चलते उन्हें दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ता है। स्थानीय किसान यूनियन नेता सोम शर्मा, बच्चा रामराव, राम तेज और शेशराज सहित अन्य ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण की मांग की है। उन्होंने रास्ते से झाड़ियों व कटीले पेड़-पौधों को हटाने की भी अपील की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जर्जर मार्ग के कारण किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कंजड़वा में खेत तक जाने वाला मार्ग जर्जर:राहगीरों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी, दुर्घटना का डर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












