गिलौला ब्लॉक अंतर्गत तुलसीपुर ग्राम सभा में कच्चे रास्ते की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। यह मार्ग सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर ग्राम सभा को मुख्य सड़क से जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस रास्ते से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और जलभराव के कारण बाइक व साइकिल तक फंस जाती हैं, जबकि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण राम कुमार, संतोष, मुकेश, राजन और शिवम समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बारिश में दलदल बना तुलसीपुर का रास्ता:ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग की, आवाजाही में हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












