श्रावस्ती जिले के कैदुवा ग्राम सभा में एक कच्चे रास्ते की खराब हालत से ग्रामीण परेशान हैं। यह रास्ता ककांधु ग्राम सभा के अंतर्गत आता है और सोनवा थाना, गिलौला ब्लॉक, श्रावस्ती जिले में स्थित है। कच्चा रास्ता होने के कारण हल्की बारिश में भी यह पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों राकेश, सरोज, पवन और दुर्गेश ने बताया कि उन्हें इस रास्ते से आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।
कच्चा रास्ता कीचड़ से भरा:हल्की बारिश से आवागमन में कैदुवा के ग्रामीणों को परेशानी
RELATED ARTICLES












