Homeदेश (National)'फंसा रहे हैं, साजिश है', NEET (UG) लीक के आरोपियों के घरवालों...

‘फंसा रहे हैं, साजिश है’, NEET (UG) लीक के आरोपियों के घरवालों ने क्या कहा?

NEET(UG) 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच गिरफ्तार आरोपियों के परिवारों ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनको जानबूझकर फंसाया जा रहा है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम बुधवार को दिल्ली स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मुख्यालय पहुंची और अधिकारियों से पूछताछ की। 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद राजस्थान समेत कई राज्यों में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) अब तक 15 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

SOG ने हाल ही में जयपुर से कथित मास्टरमाइंड मनीष को हिरासत में लिया। इससे पहले 7 मई को सीकर के करियर काउंसलर राकेश कुमार समेत पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन चार NEET अभ्यर्थियों को भी पकड़ा गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह पूरा नेटवर्क परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कराने और मोटी रकम लेने में शामिल था। इस मामले में राजस्थान के मांगीलाल और दिनेश की भी गिरफ्तारी किया गया है।

आरोपियों के घरवालों ने क्या कहा?

मांगीलाल और दिनेश की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार वालों ने जांच पर सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिनेश की पत्नी रजनी ने कहा, ‘मुझे तो कुछ पता ही नहीं कि क्या सच्चाई है और क्या नहीं। मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है और मेरे पति तो ऐसे इंसान ही नहीं हैं जो इस तरह के काम करें। उन्हें एक झूठे केस में फंसाया गया है। मुझे तो यह भी नहीं पता कि मेरे पति अभी कहाँ हैं।’

यह भी पढ़ें: 12 में 93 पेपर लीक? Gen Z से ‘बांग्लादेश क्रांति’ की अपील कर रहे केजरीवाल

वहीं मांगीलाल की पत्नी सोनू ने कहा, ‘मैं इसे एक साजिश मानती हूं। मेरे पति और मेरे देवर को फंसाया गया है। किसी दुश्मन ने मेरे पति को फंसाया है। मेरे पति सो रहे थे, तभी दस लोग आए और उन्हें अपने साथ ले गए। उन पर लगा यह आरोप सच नहीं है।’

यह बात ध्यान देने लायक है कि मांगीलाल और दिनेश भाई हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी मां ने कहा, ‘उन्हें झूठे आरोपों में गिरफ्तारी किया गया है। मेरे बेटों को फंसाया जा रहा है। उन्हें दुश्मनी के चलते इस मामले में घसीटा गया है। पेपर लीक में मेरे बेटों का कोई हाथ नहीं था।’

यह भी पढ़ें: ’10 रुपये के डायपर भी नहीं होते लीक’, NEET UG पेपर रद्द होने पर भड़के खान सर

दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा NTA

NTA ने साफ किया है कि परीक्षा रद्द करने का फैसला केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया। एजेंसी के मुताबिक जांच रिपोर्ट में परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे थे। NTA ने यह भी कहा कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन नहीं करना होगा। पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेगा और किसी भी छात्र से अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments