महाराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए के हमले से एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार सुबह लक्ष्मीपुर वन रेंज के अचलगढ़ बनटांगिया गांव के पास हुई। घायलों की पहचान अचलगढ़ बनटांगिया निवासी मुरलीधर (60), नीरज (16) और ईशा (19) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों सुबह जंगल के किनारे टहल रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। स्वजन तत्काल घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संदर्भ में रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में तेंदुए के हमले में महिला समेत तीन घायल:जंगल किनारे टहलते समय झाड़ियों से निकला बाहर; तीनों जिला अस्पताल के लिए रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












