HomeHealth & Fitnessवाराणसी: अलग-अलग सड़क हादसाें में तीन की माैत

वाराणसी: अलग-अलग सड़क हादसाें में तीन की माैत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के दो अलग—अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं,तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया।

इस क्रम में जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया-सारनाथ मार्ग पर पुराने पुल के समीप सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सवारियों से भरी आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो सवार छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे में आटो सवार निहाल अहमद (24) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समीप ठेला लगाकर बैठी वृद्ध महिला श्याम दुलारी देवी (60)भी आटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने निकट स्थित अस्पताल भिजवाया,जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो अन्य यात्री भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जैतपुरा थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उधर, रविवार को ही जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में हरहुआ की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक मऊगंज जनपद रीवा निवासी राजीव लोचन (38) घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजा , जहां चिकित्सकों चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments