HomeHealth & Fitnessजोमैटो वाले दे रहे 100 टेंपल ड‍िवाइस, पाने के लिए इन शर्तों...

जोमैटो वाले दे रहे 100 टेंपल ड‍िवाइस, पाने के लिए इन शर्तों को करना होगा पूरा

नई दिल्ली। जोमैटो फाउंडर दीपेंदर गोयल ने सोशल मीड‍िया पर बड़ी जानकारी शेयर की है। दीपेंदर ने बताया है कि उनकी कंपनी ने 100 टेंपल डिवाइस काे तैयार किया है जो शिपिंग यानी भेजे जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि इन्‍हें पाने वाले लोगों के लिए कुछ शर्ते हैं और अर्ली एक्‍सेस के तहत टेंपल ड‍िवाइस दी जाएगी। ये ड‍िवाइस एथलीटों, साइंटिस्‍ट, फाउंडर्स, डॉक्‍टर्स और क्र‍िएटर्स को मिलेंगी। ड‍िवाइस पाने के लिए ऑनलाइन अप्‍लाई करना होगा।

दीपेंदर गोयल का सोशल मीड‍िया पोस्‍ट
एक सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में दीपेंदर गोयल ने लिखा, हैलो वर्ल्ड। पहले 100 Temples शिपिंग (भेजने) के लिए तैयार हैं। अब हम उन एथलीटों, वैज्ञानिकों, संस्थापकों (founders), डॉक्टरों, रचनाकारों (creators) और उन व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहे हैं जो अपने शारीरिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य (cognitive health) की गहराई से परवाह करते हैं, ताकि वे ‘Temple’ के फाउंड‍िंग यूजर्स बन सकें।

कैसे मिलेगी टेंपल डिवाइस
टेंपल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर जाकर अप्‍लाई करना होगा।
आवेदक को नाम, ईमेल और फोन नंबर देना है।
3 सोशल मीड‍िया हैंडल्‍स की जानकारी साझा करनी है।
500 कैरेक्‍टर्स या उससे कम में बताना है कि टेंपल डिवाइस क्‍यों चाहिए?

पीवी सिंधु ने भी पहना टेंपल
हाल ही में बैंडमिंटन प्‍लेयर पीवी सिंधु को टेंपल ड‍िवाइस पहने हुए देखा गया था। डेनमार्क के होर्सेंस शहर में थॉमस और उबर कप के दौरान सिंधु के माथे पर टेंपल डिवाइस दिखाई दी थी। उनकी तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया में सामने आईं जहां बहुत से लोगों ने जानना चाहा कि उन्‍होंने माथे पर क्‍या पहना हुआ है।

क्‍या है टेंपल ड‍िवाइस?
टेंपल को जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल की कंपनी ने डेवलप किया है।
यह वियरेबल कैटिगरी की ड‍िवाइस है जिसे लेकर कहा जाता है कि इसका उपयोग द‍िमाग में ब्‍लड फ्लो को रियल टाइम में मॉनिटर करने के लिए किया जाता है।
इसे माथे पर पहना जाता है। दीपेंदर इस डिवाइस को पहनकर राज शमानी के पॉडकास्‍ट में शामिल हो चुके हैं।
टेंपल की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी दीपेंदर की ओर से नहीं आई है। ऐसा लगता है कि पहली 100 डिवाइस कंपनी ब‍िना किसी शुल्‍क के देने वाली है।
टेंपल को मास प्रोडक्‍शन में कब लाया जाएगा और आम आदमी इसे कबतक खरीद पाएगा, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments