HomeHealth & Fitnessदुबग्गा में ‘टावर ड्रामा’! पड़ोसी विवाद के बाद युवक ने दी जान...

दुबग्गा में ‘टावर ड्रामा’! पड़ोसी विवाद के बाद युवक ने दी जान देने की धमकी

लखनऊ। दो दिनों पहले गोमतीनगर स्थित विनीत खंड में पति से नाराज़ एक विवाहिता ने पानी की टंकी पर चढ़ कर घंटे भर पुलिस को परेशान की। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पड़ोसी से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक युवक टावर पर चढ़ कर जान देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा। घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुर्दापुर दुबग्गा निवासी अलीम पुत्र अनीश अहमद पास में लगे टावर पर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि किसी तरह अलीम को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ में अलीम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली साजिया पत्नी मोहम्मद मेराज के सामने नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद के मामले कोई सुनवाई न होने पर टावर पर चढ़ गया। हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था। इस मामले में विपक्षी द्वारा IGRS प्रार्थना पत्र दिए जाने की आंशका के कारण अलीम ने मोबाइल टावर चढ़ कर घंटे भर तक उछल-कूद किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे नीचे उतारा और दोनों पक्षों को बुलाकर एक बार फिर सुलह-समझौता कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments