कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बजहां चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुहवा रोड पर गुरुवार रात करीब 9 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक युवक का इलाज जारी था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। बजहां चौकी के कांस्टेबल प्रदुमन यादव ने बताया कि ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी ढुलाई के कार्य में लगी हुई थी। वहीं बजहां चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वे प्रशासनिक कार्य से थाने पर थे, मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच की जा रही है।
सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकराई:कपिलवस्तु में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












