बांसी-नंदौर मार्ग पर सोरवा स्थित चुटी पुल के डायवर्जन मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा पुल के नवनिर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्जन मार्ग की खराब स्थिति के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रेलर चालक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण के लिए बनाया गया यह डायवर्जन मार्ग पूरी तरह मिट्टी का है। इसमें जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। डायवर्जन के शुरुआती और अंतिम हिस्सों पर सड़क धंस चुकी है, जिससे भारी वाहनों का यहां से गुजरना खतरनाक हो गया है। मंगलवार को ट्रेलर संख्या UP51AT3594 इसी मार्ग से गुजर रहा था, तभी सड़क के दाहिनी ओर अधिक ढलान होने के कारण उसका पिछला हिस्सा पलट गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग बांसी को गोरखपुर से जोड़ता है। इस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े और भारी वाहन गुजरते हैं। उनका कहना है कि केवल मिट्टी का यह अस्थाई मार्ग भारी वाहनों का दबाव झेलने में सक्षम नहीं है। इस मार्ग पर आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डायवर्जन मार्ग को जल्द से जल्द मजबूत और समतल बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
सिद्धार्थनगर में चुटी पुल डायवर्जन पर पलटा ट्रेलर:खराब मिट्टी मार्ग से बढ़ रहा हादसों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












