सिद्धार्थनगर जिले के खुनियांव विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय सिंह का गुरुवार रात तबादला कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से जनपद रायबरेली में बीडीओ पद पर नई तैनाती दी है। ग्राम्य विकास अनुभाग-1 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, इस आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। शासन ने संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से स्वतः कार्यमुक्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि विजय सिंह को कार्यग्रहण काल का उपभोग किए बिना तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करना होगा। शासन ने यह भी उल्लेख किया है कि कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित अधिकारी का वेतन वर्तमान पद से आहरित नहीं किया जाएगा। यदि अधिकारी निर्धारित समय में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो उन्हें शासकीय सेवा से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसी स्थिति में अवैतनिक अवकाश मानने के साथ विभागीय कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शासन ने निर्देश दिया है कि नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित अधिकारी कार्यभार प्रमाणक शासन एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश, लखनऊ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बीडीओ विजय सिंह के स्थानांतरण के बाद अब खुनियांव विकास खंड में नए अधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
खुनियांव बीडीओ का तबादला:रायबरेली में मिली नई तैनाती, प्रशासनिक आधार पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












