Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आंधी से सड़क पर गिरा पेड़:गांधीनगर में दो कारें क्षतिग्रस्त,...

बस्ती में आंधी से सड़क पर गिरा पेड़:गांधीनगर में दो कारें क्षतिग्रस्त, विद्युत पोल टूटा

#बस्ती_न्यूज

सोमवार दोपहर बस्ती में आई तेज आंधी के कारण गांधीनगर के मुख्य मार्ग पर एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना में एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे खड़ी दो कारें दब गईं। गनीमत रही कि कारों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटकर सड़क पर फैल गए, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और आवागमन पूरी तरह रुक गया। शहर के अन्य हिस्सों से भी पेड़ गिरने और होर्डिंग-बोर्ड टूटने की सूचनाएं मिली हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ बिजली विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीमें भी मौजूद थीं। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन मंगवाकर गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। बिजली विभाग की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बंद कर टूटे हुए तारों को हटाने का काम किया। प्रशासन ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को गति दी। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि पेड़ को काटकर हटाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कार्य पूरा होने तक टूटे हुए बिजली के तारों और घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, मार्ग को पूरी तरह सुचारु करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments