#बस्ती_न्यूज
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में खझौला चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे तेज हवा और बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया। इस घटना से बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही खझौला चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहनों को दूसरे लेन से निकालना शुरू किया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। यह व्यवस्था वाहनों की आवाजाही सामान्य होने तक जारी रही। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हाईवे के किनारे लगा अर्जुन का पेड़ तेज हवा के झोंकों को झेल नहीं पाया और सड़क पर आ गिरा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है और वाहनों को हाईवे की दूसरी लेन से निकाला जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
NH-28 पर पेड़ गिरा:बस्ती-गोरखपुर लेन बाधित, पुलिस ने संभाला यातायात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












