बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहे पर बुधवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बौंडी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्या पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुनैद पुत्र रमजान (निवासी ग्राम पट्टी रामगढ़ी, थाना बौंडी) अपनी मोटरसाइकिल से अमवातेतारपुर चौराहे की ओर से बौंडी की तरफ जा रहे थे। सेमगढ़ा चौराहे के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में जुनैद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी मोटरसाइकिल का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सेमगढ़ा चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा घायल; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
RELATED ARTICLES












