महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी स्थित महलगंज में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते लापता हुए दो सगे भाइयों के शव रात में पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुए। दोनों की मौत डूबने से हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। काम पर गए थे माता-पिता बागापार के कटहरा टोला बीट नर्सरी निवासी डब्लू साहनी परिवार के साथ महलगंज में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार को पति-पत्नी दोनों काम पर गए थे शाम करीब 5 बजे घर लौटने पर उन्होंने अपने बेटे राज (5) और आयुष (4) को घर के पास ईंट भट्ठे के पास खेलते देखा। कुछ समय बाद जब बच्चे नजर नहीं आए, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। रात 11 बजे गड्ढे से मिले शव सूचना पर सदर कोतवाली और पकड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब 11 बजे ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत:महराजगंज में मिट्टी के ढेर पर खेलते-खेलते लापता हुए थे मासूम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












