Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में आकाशीय बिजली से दो गोवंशों की मौत:सुरक्षित स्थान पर ले...

श्रावस्ती में आकाशीय बिजली से दो गोवंशों की मौत:सुरक्षित स्थान पर ले जाने से पहले हादसा, लोगों में आक्रोश


श्रावस्ती में सोमवार मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच इकौना थाना क्षेत्र के पूरे दिन नाम गढ़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी काली प्रसाद के गोवंश घर से कुछ दूरी पर खुले स्थान में बंधे थे। तेज बारिश और बिजली कड़कने पर काली प्रसाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही वज्रपात की चपेट में आने से दोनों गोवंशों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अचानक तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं के कारण किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मृत गोवंश किसान काली प्रसाद की आजीविका का साधन थे, जिससे उन्हें गहरा आर्थिक आघात लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की थी। जिला प्रशासन भी लगातार आमजन से अपील कर रहा है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या खेतों में न रुकें। साथ ही, मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन का मानना है कि सावधानी बरतकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments