पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद, सोमवार दोपहर करीब 4 बजे हुजूरपुर में जश्न मनाया गया। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हुजूरपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत के नारे लगाए। इस दौरान लोगों को झालमुड़ी भी खिलाई गई। समर्थकों ने बीजेपी के झंडे लहराए और पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की। विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा, “यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। बीजेपी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है, और यह जीत दर्शाती है कि लोग बीजेपी के साथ हैं।” स्थानीय लोग भी इस जश्न में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, महेंद्र पाठक, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, देवेश सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
हुजूरपुर में बीजेपी की दो राज्यों में जीत पर जश्न:विधायक सुभाष त्रिपाठी और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












