#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में सोमवार को हल्की बारिश के बाद ही गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव हो जाता है। इस समस्या से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दशकों पुरानी इस डामर सड़क का प्रांतीय खंड निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले ही लाखों रुपये खर्च कर नवीनीकरण कराया था। प्रांतीय खंड निर्माण बस्ती द्वारा लगभग एक किलोमीटर लंबी इस सड़क का डामरीकरण किया गया था। हल्की बारिश होते ही सड़क का करीब पचास मीटर हिस्सा एक से डेढ़ फीट पानी में डूब जाता है, जिससे यह तालाब जैसी स्थिति में आ जाती है। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से निकलकर सीधे गांव में जाती है। शंकरपुर गांव की आबादी लगभग दो हजार है। गांव में दो विद्यालय – एक परिषदीय जूनियर हाईस्कूल और दूसरा एस.एच.टी. पब्लिक स्कूल – संचालित हैं। इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं, जिन्हें बारिश के दौरान स्कूल आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत से लेकर पीडब्ल्यूडी तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का ध्यान इस समस्या पर नहीं गया है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर गौर नहीं किया जा रहा है। गांव के निवासी अब्दुल वहाब, मुहम्मद हौसिल, इक़बाल, पप्पू, प्रेम कुमार मिश्र, द्वारिका प्रसाद, राम कुमार और लक्ष्मन यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे इस जलजमाव की शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश में भी गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।इस संबंध में शंकरपुर ग्राम प्रधान निर्मला देवी के प्रतिनिधि शिव पूजन यादव ने बताया कि इस सड़क का बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के नीचे पाइप द्वारा तालाब में जाता था। हालांकि, कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उस पाइप को बंद कर दिया है, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के शंकरपुर गांव में सड़क पर जलजमाव:हल्की बारिश से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चों को दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












