Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गेरमा में पहली बारिश से जलभराव:सड़कों पर भरा पानी, ग्रामीणों ने की...

गेरमा में पहली बारिश से जलभराव:सड़कों पर भरा पानी, ग्रामीणों ने की निकासी की मांग


महराजगंज के सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा गेरमा में सोमवार को लगभग 1 बजे से आंधी तूफान सहित हुई तेज बारिश के बाद गांव की गलियों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के मुख्य मार्ग पर निजाम अली के घर से संदीप यादव के घर तक सड़क पर बारिश का पानी भर गया है। तस्वीरों में गलियों में घुटनों तक पानी देखा जा सकता है। कच्ची नाली और कूड़े के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में ऐसी ही स्थिति बनती है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब में बदल जाती हैं। कीचड़ और गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ बाइक सवारों को भी फिसलने का डर बना रहता है। गली में भरे गंदे पानी से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जलभराव के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। निज़ाम अली, जब्बार अली, संदीप यादव, योगेंद्र पंडित और नबी हसन सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने सड़क पर खड़ंजा या नाली निर्माण का कार्य कराने का भी अनुरोध किया है ताकि बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments