श्रावस्ती में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। मुस्कान यादव और खुशी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 451 अंक (90.20 प्रतिशत हासिल किए। मुस्कान यादव जेआईसी गोपालपुर, इकौना की छात्रा हैं, जबकि खुशी श्रीवास्तव श्री राम उजागर एसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, भारी गांव से हैं। जिले में द्वितीय स्थान पर सविता यादव रहीं, जिन्होंने 500 में से 450 अंक (90 प्रतिशत प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर सुशील मिश्रा ने 500 में से 448 अंक (89.60 प्रतिशत हासिल कर अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल देखा गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने मेधावी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला टॉपर मुस्कान यादव ने बताया कि वह मूल रूप से श्रावस्ती के बेलहर राघव की निवासी हैं। उन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा इकौना के जनता इंटर कॉलेज से पूरी की है। इंटरमीडिएट के बाद यूपीएससी की तैयारी मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गांव के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने भी उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। मुस्कान का सपना आईएएस बनना है और वह इंटरमीडिएट के बाद यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। मुस्कान ने यह भी कहा कि यदि किसी बच्चे को अच्छा परिवार और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह जीवन में आगे बढ़ सकता है। अपनी पढ़ाई की रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि वह तब तक पढ़ती थीं जब तक उनका मन करता था, और फिर सो जाती थीं। इंटरमीडिएट टॉपर मुस्कान यादव के पिता कृषक हैं जबकि दूसरी टॉपर खुशी श्रीवास्तव के पिता शिक्षक हैं। दोनों परिवारों का कहना है कि उन्होंने बेटियों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उनका सपना है कि उनकी बेटियां नाम रोशन करें।
श्रावस्ती इंटरमीडिएट परीक्षा में दो छात्राएं संयुक्त जिला टॉपर:मुस्कान यादव IAS, खुशी श्रीवास्तव डॉक्टर बनने का रखती हैं लक्ष्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












