महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बरगाहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल वर्ग में छात्रा प्रियंका चौरसिया ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों के अनुसार, प्रियंका की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हाईस्कूल में अन्य छात्राओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। गरिमा ने 91.16 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सादिया रियाज और राजलक्ष्मी ने 89.33 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। स्मिता (88.33%), अनुराधा (87.5%), साक्षी यादव (87.33%) और शाहिना (86.33%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट वर्ग में प्रीति यादव ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंकिता गुप्ता 86.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और उत्कर्ष मौर्य 85 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रिया यादव (84.2%), सपना प्रजापति (81.2%), अनामिका यादव (79.2%), निशा खान (78.8%), अंकित (76.2%) और शालिनी (71.02%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा, परीक्षा नियंत्रक राकेश यादव और समस्त शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
यूपी बोर्ड रिजल्ट, धानी में दो छात्राएं अव्वल:हाईस्कूल में प्रियंका, इंटर में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












