HomeHealth & Fitnessअयोध्या एयरपोर्ट पर दिखा आत्मीयता का अनूठा दृश्य

अयोध्या एयरपोर्ट पर दिखा आत्मीयता का अनूठा दृश्य

अयोध्या। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) के अयोध्या आगमन पर शुक्रवार प्रातः एक भावपूर्ण एवं आत्मीय दृश्य देखने को मिला। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी के पूज्य गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चार्टर विमान से अयोध्या पहुँचे बागेश्वर महाराज का एयरपोर्ट पर भक्ति मार्ग के संत गुरु  नवनीतप्रिय दास जी ने श्रद्धापूर्वक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।

3jul51234567

स्वागत के दौरान बागेश्वर महाराज, संत गुरु  नवनीतप्रिय दास जी को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। आत्मीय स्नेह प्रकट करते हुए उन्होंने अपना काला चश्मा उतारकर स्वयं नवनीतप्रिय दास  को पहनाया तथा उन्हें गले लगाकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। यह भावपूर्ण क्षण एयरपोर्ट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

इसके उपरांत बागेश्वर महाराज ने श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या में महंत  राजू दास  के पूज्य गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने श्री कनक भवन एवं श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन कर प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने संत गुरु  नवनीतप्रिय दास को अपने आगामी जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होने का विशेष निमंत्रण भी दिया। 

3jul5123456

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को यह भव्य समारोह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।संस्कार उपवन के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने बताया कि स्वागत के दौरान राहुल वर्षणीय, विजय बंसल एवं एडवोकेट मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments