बहराइच। वन महोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन 3 जुलाई 2026 को नानपारा रेंज के अंतर्गत बीना देवी ब्रिजनरेश पब्लिक स्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता और आम भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग श्री सुंदरेश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, वन क्षेत्र अधिकारी नानपारा पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल श्री ब्रिज नरेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण और बच्चों ने भाग लिया। कुल 50 पौधे, जिनमें आम, महोगनी, आंवला, गुलमोहर और अमरूद जैसी प्रजातियाँ शामिल थीं, रोपे गए। विद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर, शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘आम बाहर आपके द्वार’ नारे के साथ एक आम भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को कुल 100 आम के पौधों का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को पेड़ लगाने और पेड़ों को बचाने की मुहिम में हिस्सा लेकर वृक्षारोपण जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नानपारा में वन महोत्सव, पौधरोपण और चित्रकला प्रतियोगिता:बीना देवी स्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में 50 पौधे लगाए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












