Homeक्राइम (Crime)दिल्ली दौरे पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन...

दिल्ली दौरे पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन…

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल कल दिल्ली पहुंच रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभावित है। यूपी भाजपा की नई टीम, युवा मोर्चा अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों पर मंथन होगा। मिशन 2027 को लेकर संगठन में बड़ी रणनीतिक तैयारी चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, कल सुबह 10 बजे से भाजपा मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो सकती है। इस दौरान यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

इन मुद्दों पर होगा मंथन

– युवा मोर्चा अध्यक्ष और विभिन्न क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों पर अंतिम फैसला
– कैबिनेट विस्तार के बाद संगठन में सोशल इंजीनियरिंग को फिट करने की रणनीति
– जमीनी स्तर पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी
– मिशन 2027 के लिए सबसे आक्रामक और मजबूत टीम तैयार करना

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात में यूपी के संगठनात्मक मामलों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

Also Read : ‘सड़क पर नमाज पढ़ने में क्या दिक्कत है ?… CM योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

मिशन 2027 की घेराबंदी

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही सक्रिय है। विपक्ष भले ही अभी शांत नजर आ रहा हो, लेकिन भाजपा अंदरखाने पूरी ताकत से तैयारी में जुट गई है। पार्टी जमीन पर कमजोर पड़े पदाधिकारियों को बदलकर नई ऊर्जा और नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है।

कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन स्तर पर सामाजिक समीकरणों को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

यह दिल्ली दौरा यूपी भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के नतीजे आने के बाद संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। अभी तक इस बैठक को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments