बयारा, डुमरियागंज। सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा द्वारा मंगलवार को टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विभिन्न ग्रामों में माता बैठकों के जरिए आयोजित किया गया। इसी क्रम में, ग्राम कठौतिया आलम में एक माता बैठक का आयोजन किया गया। यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने माताओं से 12 गंभीर बीमारियों से बच्चों के बचाव और पूर्ण टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रखने के तरीकों पर भी जोर दिया। बैठक में “5 साल 7 बार, छूटे न टीका एक भी बार” और शीघ्र पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सभी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीएचओ पूजा चौधरी, आशा विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी और पुष्पावती मौजूद रहीं।
बेवा सीएचसी में टीकाकरण जागरूकता अभियान:12 बीमारियों से बचाव पर माताओं को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












