Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाढ़ प्रभावित गांवों में हजारों पशुओं का टीकाकरण:बहराइच में 22 जुलाई से...

बाढ़ प्रभावित गांवों में हजारों पशुओं का टीकाकरण:बहराइच में 22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी अभियान


बहराइच में संभावित बाढ़ को देखते हुए शिवपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक 9 हजार से अधिक पशुओं को गलाघोटू (एचएस) रोग का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह अभियान चौकसाहार, लौकीहा, बौंडी, सैय्यद नगर, तिगड़ा, शिवपुर, अरनवा, रामपुर धोबियाहार, पाठकपुरवा, सोबतिया समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य बाढ़ के दौरान पशुओं में संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकना है। डॉ. वर्मा ने बताया कि 22 जुलाई से मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए भी विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान में पशुमित्र विवेक कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार, लालता प्रसाद, दीपेंद्र, अनूप कुमार पांडेय, राजेंद्र यादव सहित अन्य कर्मियों की सहभागिता रही। इस दौरान कुछ पशुमित्रों ने मानदेय न मिलने की बात भी कही। उनका कहना है कि वे टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और अन्य विभागीय कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं तथा उनके कार्य के अनुरूप मानदेय दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments