#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम सभा कुड़वा के दर्जनों ग्रामीणों ने नगर थाने में भैंसा चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों में मंटू मिश्रा, राम भरत यादव, हरिश्चंद्र यादव, सुनील सिंह, राधेश्याम गुप्ता, मुबारक अली, राम धीरज, राधेश्याम यादव, कुमार पाठक, रंगबहादुर सिंह, अवध नारायण सिंह, तिलक राम यादव, लालजी सिंह, अब्दुल कलाम, अनिल सिंह, अशोक सिंह, जेठू यादव, रामस्वरूप यादव, गंगाराम गुप्ता और लालमन शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह भैंसा गांव के रखिया महेंद्र प्रताप यादव से लाया गया था और इसे ग्राम सभा कुड़वा-पोखरा सहित आसपास के क्षेत्र में रखा गया था। गांव वाले मिलकर इसकी देखभाल करते थे। लगभग एक सप्ताह पहले यह भैंसा अचानक गायब हो गया। ग्रामीणों ने व्यापक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप एक सुनसान जगह पर भारी वाहनों के टायरों के निशान मिले हैं। उनका आरोप है कि भैंसे को किसी वाहन में लादकर दूर ले जाकर बेच दिया गया है। बाजार में इस भैंसे की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी इसी तरह तीन भैंसे गायब हो चुके हैं, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि क्षेत्र में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो मवेशियों की चोरी कर उन्हें बाहर बेच रहा है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। गांव वालों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से भी इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ग्रामीणों ने भैंसा चोरी की शिकायत दर्ज कराई:पुलिस जांच में जुटी, 3 लाख रुपए का भैंसा गायब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












