HomeHealth & Fitnessबारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक को आखिर क्या कहते...

बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक को आखिर क्या कहते हैं?

मिट्टी से महक : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे लोग हंसी-मजाक, जुगाड़, डांस आदि के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानकारी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर शेयर करते हैं और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे भी जाते हैं क्योंकि इसमें जो जानकारी मिलती है, वो कई सारे लोगों को पता ही नहीं होता है। ऐसा ही एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि उनके पोस्ट में क्या है।

मिट्टी से आने वाली महक को क्या बोलते हैं?
आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुखी मिट्टी पर बारिश की बुंदे पड़ती नजर आती हैं और कुछ ही देर में मिट्टी गीली हो जाती है। अब इसके साथ कैप्शन में गजब की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, ‘हाल ही में पता चला कि बारिश के बाद मिट्टी की ताजी महक का एक टेक्निकल नाम पेट्रीकोर (Petrichor) है। इसके ओरिजिन के बारे में जानने की उत्सुकता हुई तो मैंने इसकी व्युत्पत्ति (etymology) देखी। मुझे पता चला कि यह शब्द Petra यानी पत्थर या चट्टान और Ichor मतलब ग्रीक माइथोलॉजी में देवताओं की नसों में खून की जगह बहने वाला तरल पदार्थ से बना है।’ कैप्शन में आगे लिखा है, ‘तो पेट्रीकोर का मोटा-मोटा मतलब हुआ पत्थरों का खून या चट्टानों से बहने वाला सार है।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘लेकिन ये सब बातें भारत में इससे जुड़ी भावनाओं को पूरी तरह बयां नहीं कर सकतीं, जहां हम मॉनसून की पहली बारिश का इंतज़ार किसी रोमांटिक एहसास के साथ करते हैं। हमारे लिए, शायद “दिल का चोर” ज़्यादा सही नाम होता।’

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments