HomeHealth & Fitness‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट...

‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार…..

मथुरा: मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रही है…भैया कब आएगा। यह सवाल सुनकर परिजन की आंखें भर आती हैं। इधर, पोस्टमार्टम में मासूम की मौत की पुष्टि न होने पर पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

पिता कृष्ण मुरारी का कहना है कि बेटा माधव और बेटी साक्षी दोनों हर समय साथ रहते थे। खेलना, खाना और घर में शरारत करना उनकी की दिनचर्या का हिस्सा था। माधव की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

साक्षी अभी इतनी छोटी है कि उसे इस घटना की गंभीरता का पूरा अहसास नहीं है। वह बार-बार अपने भाई को पुकारती है और उसके खिलौनों को संभालकर रखती है।

परिवार के लोग किसी तरह खुद को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साक्षी की मासूम आवाज और भाई को याद कर उसकी बेचैनी हर किसी को भावुक कर देती है।

इधर, पुलिस मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को ब्रह्मांड घाट से बच्चे का शव निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने हायॉयड हड्डी (गले की हड्डी) व अन्य अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है।

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

छौली निवासी कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि जिंदल के खिलाफ 28 जून को बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी।

इस दौरान माधव बार-बार उसके पास आकर रो रहा था। बच्चे के रोने से रुचि के बात करने में बाधा उत्पन्न होने लगी। इससे गुस्से में आकर उसने बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिन बीत रहे थे और परिवार धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 21 जुलाई का दिन इस परिवार के लिए एक और भूचाल लेकर आया।

कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।

 रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।

सच्चाई जानने के बाद जब कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो रुचि टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि ‘रोहित’ नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

28 जून को जब वह रोहित से फोन पर बात कर रही थी, तब माधव लगातार रो रहा था। प्रेमी से बातचीत में हो रही इस बाधा से वह इतनी झल्ला गई कि उसने गुस्से में अपने ही बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular