HomeHealth & Fitnessरात को क्यों नहीं पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी?

रात को क्यों नहीं पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी?

ब्लैक कॉफी : आपने ऐसे कॉफी लवर्स को जरूर देखा होगा जो दिन में कई बार कॉफी पीते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें सुबह उठते के साथ और रात को सोने से पहले कॉफी चाहिए होती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं रात को कॉफी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शाम के बाद कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। शाम के बाद कॉफी का सेवन शरीर के लिए जहर मानी जाती है। रात में कॉफी पीने से सीने में जलन, नींद में दिक्कत जैसी समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को ब्लैक कॉफी पीने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

नींद में दिक्कत

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मस्तिष्क में एडेनोसाइन नाम के केमिकल को ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से आपको नींद आने में घंटों लग सकते हैं या आपकी नींद बार-बार टूट सकती है। भले ही आप सो जाएं, लेकिन कैफीन आपकी ‘Deep Sleep’ की गुणवत्ता को कम कर देता है, जिससे आप सुबह थका हुआ महसूस करते हैं।

एंग्जायटी और बेचैनी
रात का शांत समय वैसे भी कई लोगों के लिए ओवरथिंकिंग वाला होता है। ऐसे में कैफीन का सेवन दिल की धड़कन बढ़ा सकता है। घबराहट, हाथ-पांव में कंपन और बेचैनी पैदा कर सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं
ब्लैक कॉफी में एसिडिक नेचर होती है। खाली पेट या रात को इसे पीने से पेट में एसिड रिफ्लक्स या जलन हो सकती है। यह गैस, कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments