Homeक्राइम (Crime)शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा : महिला की...

शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा : महिला की…

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव कई टुकड़ों में पड़ा मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना सबसे पहले ट्रैक मैन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने महिला की पहचान खुड़ीना वैध निवासी शशिप्रभा पत्नी प्रवेश गंगवार के रूप में की। बताया जा रहा है कि महिला के दामाद की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में थीं और उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था।

Also Read : बीटेक पास शातिर इंजीनियर गिरफ्तार, अश्लील कंटेंट बेचकर कमाए 1.20 करोड़ रुपये

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का शव रेलवे ट्रैक पर कई हिस्सों में बिखरा पड़ा था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments