गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर महराजगंज के श्यामदेउरवा परतावल मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहिया निवासी मालती देवी पत्नी अरविंद के रूप में हुई है। यह घटना श्यामदेउरवा चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालती देवी गोरखपुर से किसी अस्पताल से मरीज को देखकर अपनी बाइक से वापस अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर एक अज्ञात वाहन के पीछे चलते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दी, जिससे मालती देवी की बाइक उससे टकरा गई और वह हादसे का शिकार हो गईं। टक्कर के बाद मालती देवी सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बाइक सवार महिला घायल:श्यामदेउरवा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











