HomeHealth & Fitnessस्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दो सौ शैय्या में एनेस्थीसिया विभाग द्वारा...

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दो सौ शैय्या में एनेस्थीसिया विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

IMG_20260509_185218
फिरोजाबाद,स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दो सौ शैय्या में शनिबार को एनेस्थीसिया विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल के नेतृत्व में आयोजित एनेस्थीसिया विभाग द्वारा दो सौ शैय्या के व्याख्यान कक्ष-5  में बी.एल.एस.और ए.सी.एल.एस.कार्यशाला का आयोजन डॉ रितु वर्माआचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनस्थीसिया विभाग द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त विभाग से 40 पी0जी0 छात्र- छात्राओ द्वारा भाग लिया गया। जो एन. एम.सी. के मानकों के नियमावली में अनिवार्य है।
इस दौरान डॉ जोगिंदर सौलंकी(कोर्स डायरेक्टर ) लिंटो एंड्रीयूज , कीर्ति मोहानन, नीलेश सिंह एवं जोन्स ए. के.ट्रैनिंग कॉर्डिनेटर द्वारा पी0 जी0 छात्र-छात्राओं को बी.एल.एस.और ए.सी.एल.एस. कार्यशाला में आपातकालीन स्थिति जैसे दिल की धड़कन रुकना, दिल का दौरा पड़ना,स्वशन मार्ग में अवरोध का होना,मस्तिष्क का दौरा, पक्षाघात जैसी विभिन्न प्रकार के ई सी जी, रिदम , धीमी  ह्रदय गति आदि के उपचार हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के उपरान्त परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरान्त उन्हें  प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य एवं एनस्थीसिया विभाग के डॉ अनिल कुमार गुप्ता,डॉ रिषभ कौशिक,डॉ अर्शिया तायल आदि उपस्थित रहे। एवं कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments