HomeHealth & Fitnessलाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में नई धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, पाम रेजीडेंसी बक्काश निवासी रजनीश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून 2026 को एक युवक उनकी लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर गोमतीनगर विस्तार थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस तथा 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान श्रेयस वशिष्ठ उर्फ मानस सिंह (22 वर्ष) के रूप में की। बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहीद पथ के किनारे रेलवे लाइन सर्विस रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वादी की छीनी गई 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी श्रेयस वशिष्ठ उर्फ मानस सिंह मूल रूप से बीकामऊ खुर्द, बीकेटी का निवासी है और वर्तमान में जानकीपुरम गार्डेन क्षेत्र में रह रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 में जानकीपुरम थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा तथा विभूतिखंड थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज एक अन्य मामला शामिल है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments